September 21, 2026

गांव चलो अभियान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधान पार्षद

Read Time:1 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही गांव चलो अभियान आज समेली प्रखंड के चकला मोलानगर पंचायत में आहूत की गई। गांव चलो अभियान कार्यशाला की अध्यक्षता एवं संचालन समेली भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमोद मंडल ने किया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी, माहेश्वरी ठाकुर, मनोज कुमार मंडल, मुखिया राजेश मंडल मनीष ठाकुर, सुनिल शर्मा, सुमन शर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। कार्यशाला में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रवासियों के बीच गांव चलो अभियान की सफलता के लिये अपने विचार रखते हुये कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Previous post आशा कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।
Next post जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित सभी अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को दवा खिलाना करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial