May 26, 2026

प्रखंड प्रमुख की कुर्सी धरासाई हुई, अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के समाहरणालय में बुधवार को मनिहारी के प्रखंड प्रमुख श्रवण साह पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव को लेकर समाहरणालय परिसर में बैठक आयोजित की गई थी। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद सदस्यों का मतदान कराया गया जिसमें कुल 21 सदस्यों में से 11 सदस्यों ने अपनी भागीदारी प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध दी। प्रखंड प्रमुख सहित अन्य सदस्यों ने वोटिंग कार्य से अपने को अलग रखा। इस प्रकार प्रखंड प्रमुख की कुर्सी चारो खाने चित्त हो गयी और कई दिनों से चल रही लुका छुपी के खेल का प्रथम अध्याय समाप्त हुआ।अब नए प्रमुख पद के चयन के लिए विभाग की ओर से चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जाएगा। समिति सदस्यों ने कहा कि चुनाव के समय सभी समिति सदस्य अपनी एकता को बनाए रखेंगे।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शबाना खातून, मुन्ना रजक, रेहाना खातून, गुलशन खातून, मुन्नी देवी, हरदेव मंडल, शेख इंतजार, संजय मंडल, कुंदन पासवान एवं अनीता देवी मौजूद थी।

Previous post प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति ने शिक्षिका तराना प्रवीण को किया चयन मुक्त।
Next post अंचलाधिकारी रत्नेश मोहन को समारोहपूर्वक दी गई विदाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial