September 6, 2026

अंचलाधिकारी रत्नेश मोहन को समारोहपूर्वक दी गई विदाई ।

Read Time:2 Minute, 29 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी रत्नेश मोहन को आज समारोहपूर्वक विदाई दी गयी।उनका स्थानांतरण बैशाली हो जाने से उनके शुभ चिंतकों, अधिनस्थ कार्यालय कर्मियों व अन्य गणमान्य लोगों ने अंचल में आयोजित सम्मान समारोह सह विदाई समारोह में भावपूर्ण विदाई दी।इस मौके पर लोगों ने उन्हें,पुष्पगुच्छ देकर और फूलमाला पहनाकर अपनी शुभ कामनाएं दी।एक स्वर में गणमान्यों ने कहा कि आपदा से पीड़ित व घिरे लोगों को मदद पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई।दबे कुचले गरीबों को समुचित न्याय मिले, इनका प्रयास रहा। अपने सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में आमजन से मिली सम्मान से अभिभूत सीओ रत्नेश मोहन ने प्राण पुर अंचल के तमाम लोगों के प्रति आभार जताया ।कहा कि प्राणपुर में लोगों से मिले स्नेह और सहयोग को वो भूला नहीं पायेंगे। सम्मान समारोह में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर शुभ कामनाएं दिया और भावपूर्ण विदाई दी। वहीं पुर्व मुख्या ,सह , कांग्रेस उपाध्यक्ष सऊद आलम ने बताया कि आपदा से पीड़ित घिरे लोगों को मदद पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई फुलमाला पहनाकर अपनी शुभकामनाएं दी पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा जिला परिषद सदस्या सैयदुन निशा ने पुष्पगुच्छ देकर शुभ कामनाएं दिया इस दौरान अंचल नाजिर शवाब अनवर सभी राजस्व कर्मचारी परमानंद कुमार, दिवाकर कुमार, ब्रजेश कुमार,अमरेश कुमार, कुंदन कुमार, अंकित कुमार सहित कार्यपालक सहायक ने पुष्पगुच्छ फुलमाला पहनाकर और भावपूर्ण समारोह शुभकामनाएं देकर विदाई दी गई।

Previous post प्रखंड प्रमुख की कुर्सी धरासाई हुई, अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ
Next post जमाबंदी में आधार सीडिंग को लेकर पीडीएस दुकानदारों एवं राजस्व कर्मचारी की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial