प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति ने शिक्षिका तराना प्रवीण को किया चयन मुक्त।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भमरेली के प्रखंड शिक्षिका तराना प्रवीण को चयन मुक्त करने को लेकर प्रखंड नियोजन समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी (पंचायत) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में की गई ।जिसमें प्रखंड नियोजन समिति के प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती हवा देवी, राजस्व अधिकारी सह सदस्य प्रखंड नियोजन समिति चंदन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक में रूबी कुमारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कटिहार के पत्रांक 2799 दिनांक16/12/2023 के निर्देशानुसार व माननीय उच्च न्यायालय पटना के वाद संख्या सी, डब्लू,जे ,सी नंबर 15459 /2014 रणजीत पंडित बनाम राज्य सरकार एवं अन्य से संदर्भित निगरानी जांच संख्या बी एस08 /2015 के आलोक में तराना परवीन प्रखंड शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय भमरेली के विरुद्ध डंडखोरा थाना में के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच किया गया था।जाँच के क्रम में उनका अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक के पद पर बाल हुई थी। प्रमाणित आरोप के परिपेक्ष में शिक्षक नियोजन नियमावली 2020 की संगत कंडिकाओं के आलोक में नियमानुसार शिक्षाका को तत्काल चयन मुक्त करने हेतु तथा नियोजन तिथि से अब तक प्राप्त की गई वेतनादि मद की वसूली हेतु कार्रवाई की गई । निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सह जांच कर्ता जितेंद्र पांडे ने 3 नवंबर 2023 को डंडखोरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिक्षिका तराना परवीन के ऊपर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षिका के पद पर बहाल होने मामला दर्ज कराया था। अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया जो प्रमाण पत्र दिया गया था वह ब्यूटी कुमारी के नाम से था।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
