थानाध्यक्ष के विदाई सह स्वागत समारोह का किया गया आयोजन।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा थाना प्रांगण में निवर्तमान थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव व एएसआई सत्येंद्र रविदास,ए एस आई विद्यानंद ठाकुर के स्थानांतरण होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के द्वारा विदाई एवं नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजित विदाई समारोह में शाल एवं फूलों की माला पहनकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर इकबाल अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार, प्रखंड प्रमुख सुभम कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार साह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने निवर्तमान थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव का कार्यशैली की काफी प्रशंसा कीऔर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। बहुत ही छोटे समय में थाना क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हैं। बीडीओ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनके कार्यों की काफी तारीफ की जा रही है साथी ही उनके कार्य करने का अनुभव अच्छा रहा। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष हीरा लाल साह, निर्मल विश्वास, अरुण मिस्त्री, संजीव मंडल,, कमल यादव, मिस्टर खान, कादिर खान, मनोज मंडल, हरि मोहन सिंह, तोहित, अमित कुमार ,ए एस आई शशि कुमार सिंह ,रंजीत कुमार, पुलिस बल ,चौकीदार ,दफादार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
