फाईलेरिया और क्रिमी की दवा से दर्जनों बच्चे चकराए,एसडीएच में उपचार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के नवाबगंज पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बालु टोला में मध्यान्ह भोजन के बाद आशा कार्यकर्ता रुक्मिणी कुमारी द्वारा फैलेरिया और क्रिमी की दवा पैंतीस बच्चों को दी गई जिसके बाद दर्जनों बच्चों को मिचली और चक्कर आने लगी।आनन फानन में बच्चों को एसडीएच में भर्ती कराया गया। डॉ खूरशीद आलम ने बताया कि एक दवा के बदले कुछ बच्चों को दो डोज दिया गया और क्रिमी की दवा देने में समय का औसत अंतर नही होने से ऐसी समस्या हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। वहीं अन्य तीन बच्चियां शिवानी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी और मानसी कुमारी रोड पर गिरे एलप्राजोलम की टेबलेट खाने से बेहोश हो गयी थी जिसे डॉ खूरशीद आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
