May 25, 2026

मनिहारी के पुलिसकर्मियों ने पांच प्रण की शपथ ली

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार पुलिस के निर्देश पर मनिहारी के पुलिसकर्मियों ने एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में अपने कर्तव्य को लेकर पांच प्रण की शपथ ली।जिरो टोलरेंस के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है। आपातकालीन स्थिति में लापता व्यक्तियों की सूचना पर समय पर घटनास्थल पर पहुंचना, महिला अपराध, रंगदारी के विरुद्ध, ग्रुप के जरिए क्षेत्रों का सर्वेक्षण, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, सक्रिय अपराधियों पर लगाम, थाना परिसर में नागरिकों की सौहार्दपूर्ण सहयोग, अपराधियों की गिरफ्तारी, परिसर की साफ-सफाई संबंधित मामलों में सजगता पर अनुकूल प्रभाव से जिम्मेदारी का अक्षरशः पालन करना शपथ के दायरे में निहित है।इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल,अवर थानाध्यक्ष गौतम कुमार,सब इंस्पेक्टर उदय यादव, रामरतन कुमार, उपेंद्र कुमार, अजय कुमार गुप्ता,रामपुकार महतो, हरिशंकर सिंह, संजय यादव, उमेश राम, पीएसआई निशा रानी, एएसआई अरुण कुमार,नितु कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post कांफ्रेंसिंग द्वारा मनिहारी के पुलिसकर्मियों ने बिहार पुलिस सप्ताह के समापन पर डीजीपी का सुना संदेश
Next post 25 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार दूसरा हुआ फरार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial