May 25, 2026

कांफ्रेंसिंग द्वारा मनिहारी के पुलिसकर्मियों ने बिहार पुलिस सप्ताह के समापन पर डीजीपी का सुना संदेश

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार पुलिस सप्ताह के समापन के अवसर पर मनिहारी थाना परिसर में एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी एकत्र होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार पुलिस के डीजीपी एम एस भट्टी के संबोधन को सुना। अपने संबोधन में श्री भट्टी ने अवैध बालू खनन,शराब तश्करी सहित विभिन्न अपराधिक मामले में नये तकनीक का इस्तेमाल कर अपराध को जड़ से समाप्त करने पर बल दिया। कहा की थाने के हर अनुसंधानकर्ताओं को ओनलाइन निष्पादन के लिए विभाग की ओर से लैपटॉप मुहैया कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।हर थाने में हाई ब्रीड ट्रेनर रखकर अनुसंधान की नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी।इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल,अवर थानाध्यक्ष गौतम कुमार,सब इंस्पेक्टर उदय यादव, रामरतन कुमार, उपेंद्र कुमार, अंजनी कुमार, अजय गुप्ता, पीएसआई निशा रानी, सद्दाम हुसैन, एस आई अरुण कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post भाजपा नगर दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों का कार्यशाला आयोजित
Next post मनिहारी के पुलिसकर्मियों ने पांच प्रण की शपथ ली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial