November 14, 2026

India गठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

राजेंद्र आश्रम के सभागार में कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता मे इण्डिया गठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।आगामी तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान मे आयोजित होने वाले इंडिया गठबंधन की जन विश्वास महारैली मे कटिहार जिला कांग्रेस की भागीदारी बड़ी संख्या मे हो इसी को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए एक रुप रेखा तैयार किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 03 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जानें वाले महारैली में कटिहार जिले के सभी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों सहीत कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता से आग्रह है कि वे अपने स्तर से अधिक से अधिक संख्या मे कांग्रेसी समर्थकों को अपने साथ लेकर इस महारैली मे दिनांक दो मार्च को पटना के लिए कटिहार से रवाना होने की तैयारी में अभी से जुट जाएं। अगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व की इंडिया गठबंधन की यह महारैली ऐतिहासिक होगी। सुनिल यादव ने विश्वास जताया कि कटिहार जिला से कांग्रेसी नेताओं की उपस्तिथि काफ़ी अच्छी रहेगी। बैठक में मुख्य रुप से दिलीप विश्वास, संजय सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, पंकज तमाखुवाला, शंकर साह, आम्रपाली यादव, मो इश्तियाक, मन्नी पासवान, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, आनंद सिंह, अवधेश मंडल, मो सऊद आलम, मो हन्नान, अमर कांत तिवारी, राजेश ओरांव, गणेश पासवान, अनु सिंह, प्रीतम चक्रवती, उस्मान गनी आदि नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।

Previous post जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष अभियान को लेकर प्रखंड में बैठक आयोजित
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल की समस्याओं क सदन में किया ध्यान आकृष्ट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial