November 14, 2026

जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष अभियान को लेकर प्रखंड में बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिलाधिकारी के निर्देश पर मनिहारी के प्रखंड सभागार में बीडीओ रणधीर कुमार की अध्यक्षता में मनिहारी के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत छूटे लाभार्थियों के कार्ड निर्गत हेतु एक एकीकृत प्लेटफार्म पर 2 मार्च से विशेष अभियान चलाने का निर्देश पीडीएस डीलर को दिया गया। इस अभियान में प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर शिविर लगाकर सीएससी के माध्यम से आरोग्य कार्ड का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रत्येक पंचायत व नगरों में दो से तीन डीलर एक साथ कैंप लगाकर वंचित लाभार्थियों का कार्ड बनाएंगे। जिन लाभार्थियों का पहले आयुष्मान कार्ड बन चुका है वह इसमें भाग नहीं लेंगे। इसके लिए डीलरों को प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश अपने-अपने क्षेत्र में दिया गया है। प्रत्येक डीलर को प्रतिदिन 20 कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि जिला लेवल पर प्रत्येक दिन 15000 कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लाभार्थी अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो लेकर कैंप पर उपस्थित रहेंगे। यह पूरी तरह निशुल्क होगा। वैसे लाभुक जिनका राशनकार्ड कार्यालय से किसी कारणवश निर्गत नही हो सका परन्तु आधार कार्ड के माध्यम से राशन का लाभ ले रहे हैं वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।इस अवसर पर आपूर्ति निरीक्षक राहुल कुमार, मनीष कुमार, कालीचरण मंडल, गिरीश सिंह सहित प्रखंड के लगभग सभी डीलर मौजूद थे।

Previous post नदी में डूबने से 8 वर्षीय बालक की हुई मौत।
Next post India गठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial