November 14, 2026

कालसर पोखर में होगा पक्की छठ घाट निर्माण कार्य, हुआ शिलान्यास

Read Time:2 Minute, 24 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के कालसर पुराना हाट वार्ड संख्या 11 में बनने वाली पक्की सार्वजनिक छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, जिला परिषद शाहिद अख्तर, मुखिया सागर यादव आदि ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य अतिथियों ने बताया कि कालसर पुराना हाट समीप सरकारी पौखर में पर्याप्त पक्की छठ घाट नहीं रहने से छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में काफी दिक्कतें व परेशानी होती थी। जिसको लेकर पंचायत समिति योजना से पंद्रहवीं वित्त आयोग के टाइड मद से सार्वजनिक छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। साथ ही बताया कि छठ घाट निर्माण हो जाने से छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में सुविधा मिलेगी। बताया कि 05 लाख 23 हजार 700 रुपए की लागत राशि से सार्वजनिक छठ घाट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। पक्की सार्वजनिक छठ घाट निर्माण हो जाने से छठ व्रतियों को छठ पूजा के समय में सुविधा मिलेगी। जबकि पर्याप्त पक्की छठ घाट नहीं रहने से कीचड़ में ही छठ व्रतियों को पूजा करना पड़ता है। लेकिन पक्की सार्वजनिक छठ घाट निर्माण हो जाने से छठ पूजा करने में व्रतियों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच इस्ताब अली, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी गौतम कुमार, बिनोद मंडल, प्रशांत झा, वार्ड सदस्य मंगल महलदार, अशोक यादव, मो नूर, बिनोद यादव, रंजीत सिंह सहित ग्रामीण व जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन प्रखंडों के जेएनएम और एएनएम को दिया ओनलाइन प्रशिक्षण
Next post छात्र-छात्राओं व युवाओं के बीच चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial