November 15, 2026

मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन प्रखंडों के जेएनएम और एएनएम को दिया ओनलाइन प्रशिक्षण

Read Time:1 Minute, 43 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अनुमंडल अस्पताल के सभागार में सोमवार को मनिहारी पीएचसी , अनुमंडल अस्पताल, अमदाबाद पीएचसी एवं प्राणपुर पीएचसी के कुल 33 जेएनएम एवं एएनएम को भव्या पोर्टल के माध्यम से ओनलाइन चिकित्सा प्रणाली से मरिजो का इलाज करने का प्रशिक्षण दिया गया।इस सम्बन्ध में अनुमंडल अस्पताल की प्रबंधक खुशबू कुमारी ने कहा कि पीछले 27 फरवरी से मरीजों को ऑनलाइन पोर्टल से सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपल्ब्ध कराने की योजना है।जिसके लिए मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत् स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार भव्या पोर्टल एवं एप द्वारा मरीजों का निबंधन , परामर्श एवं इलाज करने के लिए डिजिटल माध्यम से सभी जानकारी दर्ज किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा मनिहारी के अनुमंडल अस्पताल में मनिहारी, अमदाबाद एवं प्राणपुर के चार अस्पताल के जेएनएम एव एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। भव्य पोर्टल के मध्यम से मरीजों को स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना को लेकर स्वास्थ विभाग की यह पहल जल्द ही सभी स्वास्थ केन्द्र पर उपल्ब्ध होगा।

Previous post विदेशी शराब की तस्करी कर ले जा रही युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post कालसर पोखर में होगा पक्की छठ घाट निर्माण कार्य, हुआ शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial