November 14, 2026

उपमुखिया पद पर गणेश हुए निर्वाचित

Read Time:2 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पिछले महीने कुमारीपुर के उपमुखिया अबदुस सलाम पर पंचायत के सदस्यों ने अविश्वास का प्रस्ताव लगाया था। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पर्यवेक्षक सह डीसीएलआर अशोक कुमार की अध्यक्षता में उक्त पंचायत के वार्ड सदस्यों को फिर से उपमुखिया पद के निर्वाचन हेतु बुलाया गया। पंचायत के दो वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिसमें गणेश पासवान के पक्ष में दस और अब्दुस सलाम के पक्ष में आठ वार्ड सदस्यों ने विश्वास जताया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि उपमुखिया पद पर गणेश पासवान बिजयी घोषित किए गए।इस अवसर पर बीसीओ दिनेश कुमार, प्रखंड समन्वयक कैलाश कुमार तांती, अजीत कुमार, पुलिस पदाधिकारी संजय यादव, रामरतन कुमार, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सहित मुखिया पद्मावती देवी, वार्ड सदस्य नूर बानो खातून, रोशन आरा, फूलो निशा, पुतुल देवी, शाह जमाल, सितारा खातून, बाबुल आरफीन आजाद, अब्दुस सलाम, गणेश पासवान, मुंशी टुडू, दिलचंद साह, दिनेश सिंह, महेंद्र ठाकुर, मेहरू निशा, आसमा खातून, शेख मुशर्रफ, कन्हैया सिंह मौजूद थे। विजयी होने के बाद नये उपमुखिया गणेश पासवान ने कहा कि पंचायत में हो रही अनियमितता पर अंकुश लगायेंगे और विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी।

Previous post प्रखंड प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई अनिता देवी, समर्थकों ने लगाया अबीर गुलाल
Next post पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन व सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial