November 15, 2026

प्रखंड प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई अनिता देवी, समर्थकों ने लगाया अबीर गुलाल

Read Time:2 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर विगत दो महीने से चली आ रही अटकलों पर विराम लगा। मनिहारी के अनुमंडल कार्यालय में कटिहार से पहुंचे एडीएम मो फिरोज़ के निगरानी में समिति सदस्य अनीता देवी प्रखंड प्रमुख के रूप में निर्विरोध घोषित हुई। मालूम हो कि तत्कालीन प्रखंड प्रमुख श्रवण साह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। गुरुवार को ग्यारह समिति सदस्यों ने समिति अनीता देवी के पक्ष में उपस्थित हुए।इस प्रकार निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा करने के उपरांत समिति सदस्य अनीता देवी निर्विरोध प्रखंड प्रमुख घोषित की गई। तत्कालीन प्रखंड प्रमुख की ओर से कोई सदस्य उपस्थित नही थें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ,अवर अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी ऋषिकेश रंजन, अमदाबाद बीडीओ दुर्गेश कुमार, अमदाबाद अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, अमदाबाद सीडीपीओ अनुपमा कुमारी,सब इंस्पेक्टर संजय यादव, रामरतन कुमार, समिति सदस्य शेख इंतजार, हरदेव मंडल,सवाना खातुन, कुंदन पासवान, संजय मंडल,रेखा हांसदा, गुलशन खातून, मुनमुन देवी, मुन्ना रजक उपस्थित थे। नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख अनीता देवी को समर्थकों ने माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर नारा लगाया।खुशी जाहिर करने पहुंचे जदयू के प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, पशुपति यादव, मुखिया कामता प्रसाद सिंह, चंद्रभानु गुप्त, नरेंद्र साह, सरपंच पांडव सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों ने नये प्रखंड प्रमुख अनीता देवी को बधाई दी। चुनाव को लेकर मनिहारी पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

Previous post किशोर न्याय परिषद की प्रथम त्रेमासिक बैठक आयोजित , किशोर कल्याण पुलिस पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभायें : जिला जज
Next post उपमुखिया पद पर गणेश हुए निर्वाचित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial