November 14, 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पेनाल्टी के जरिये रखा टोला की टीम बना विजेता, प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Read Time:3 Minute, 41 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा, युवाओं में खेलकूद के प्रति रूचि पैदा करने व उसके समग्र विकास के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र कटिहार, लोक स्वराज व गगन तारा फाउंडेशन डंडखोरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है. शुक्रवार को डंडखोरा थाना के आगे जयनाथ सिंह प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच रखा टोला एवं मोहनी पिपरा टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाया. तब पेनल्टी के जरिये रखा टोला की टीम की विजेता घोषित किया गया. जबकि मोहनी पिपरा की टीम को उप विजेता घोषित किया गया. समापन समारोह में मौजूद अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तान को पारितोषिक देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जिला पार्षद मुकेश पोद्दार, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, भाजपा नेता प्रभात मिश्रा, मुखिया पार्वती हेम्ब्रम आदि ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता एवं बेहतर खिलाड़ी को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलती है. आज जब फुटबॉल के प्रति लोगों की रुचि कम हो रही है. तब ऐसे समय मे फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करना ही सराहनीय कार्य है. उल्लेखनीय है कि फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम ने किया था. प्रतियोगिता के संयोजक राजेन सोरेन ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया. इस टूर्नामेंट में रखा टोला, पोखरिया, बिर टोला व मोहनी पिपरा की टीम ने हिस्सा लिया है. विजेता-उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर समाजसेवी संजय सिंह, दीपक गुप्ता, गणेश मंडल, चितरंजन भारती उर्फ लड्डू, राजेन सोरेन, मिथिलेश गुप्ता, राष्ट्रीय युवा कोर राहुल कुमार सिंह, प्रादुम सिंह, मानवेल हेम्ब्रम, बिनोद मुर्मू, साँझलु मुर्मू, हंजु, सूरज सोरेन, गौरव आनंद, ललित राय, विमल राय सहित बड़ी संख्या में घटवारी टोला विकास नगर, बंका व आसपास के ग्रामीण व खेलप्रेमी मौजूद थे. आयोजन में शिवलाल मुर्मू, लाइनमैन मानवेल हांसदा व मनीष हेम्ब्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

Previous post श्रद्धा भाव से भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई, फिर महादेव का जलाभिषेक किया
Next post विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महापौर ने किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial