November 14, 2026

श्रद्धा भाव से भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई, फिर महादेव का जलाभिषेक किया

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शिवरात्रि के मौके पर जिले भर से मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद गंगा तट पर पूजा अर्चना कर जल लेकर अपने अपने स्थानीय शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया। सीमांचल के कई जिलों से श्रद्धालुओं ने गंगा तट से जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हुए शिवालयों में जलाभिषेक किया। मनिहारी के गंगा तट स्थित महादेव मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, शिवसेना मंदिर, प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में भक्ति पूर्वक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहा।इस मौके पर कई ग्राम पंचायतों में कलश यात्रा भी निकाली गई। स्थानीय पुलिस की टीम कलश शोभायात्रा की मोनेटरिंग करती दिखी। मनिहारी के प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किये।

Previous post महिला दिवस के अवसर पर शशि डालमिया बालिका छात्रावास के छात्राओं को किया गया सम्मानित
Next post फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पेनाल्टी के जरिये रखा टोला की टीम बना विजेता, प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial