November 14, 2026

विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महापौर ने किया सम्मानित

Read Time:2 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पर नगर निगम कटिहार के प्रांगण मे महिला सम्मान समारोह का आयोजन महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता मे की गयी। इस मौके पर महापौर द्वारा कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डों में कार्यरत सफाई दीदी मे से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 70 सफाई दीदी को प्रशस्ति पत्र,शॉल एवं पानी का बोतल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर ने सफाई कार्य में जुड़ी हुई सभी सफाई दीदीयो का हौसला बुलंद किया साथ ही धन्यवाद दिया। कटिहार को बिहार में स्वच्छता के रैंकिंग में बेहतर एवं प्रथम स्थान लाने का संकल्प भी लिया। उप महापौर के द्वारा भी सभी सफाई दीदी का हौसला बुलंद करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। इसी तरह आगे भी कार्य करने हेतु हौसला अफजाई करते हुए अन्य सफाई दीदी को भी तन मन से बेह्तर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस शुभ अवसर पर नगर आयुक्त कुमार मंगलम, पार्षद कमल दास, चाँदनी देवी , संतोष देवी, पार्षद प्रतिनिधि यासिन मुखिया एवं सभी माननीय निगम पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि साथ ही सहायक अभियंता अमर कुमार झा, सफाई निरीक्षक कैलाश नारायण चौधरी,स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी राहुल कुमार एवं नूर अली खान,नजीर शाकीर आलम एवं आईटी सहायक राम कुमार भारती सहित अन्य सभी जमादार भी उपस्थित थे।

Previous post फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पेनाल्टी के जरिये रखा टोला की टीम बना विजेता, प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
Next post अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ को किया सम्मानित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial