अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ को किया सम्मानित।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
वैश्य विवाह भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारती देवी ने किए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन कौशर ने किया वहीं मंच संचालन अवध बिहारी आचार्य ने किया।जिला महिला कांग्रेस कमेटी कटिहार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव को महीला कांग्रेस कमिटी के ज़िला अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव ने बुके देकर स्वागत किया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य रूप से ऐसी महिलाओं को जो स्वालंबन के दिशा में अपने पैरों पर खडी है और सामाज को प्रेरणा देने का काम कर रहीं है ।ऐसे चिन्हित महिलाओं को आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से पुरस्कृत किया गया ।मुख्य अतिथि सुनील यादव सहित दिलीप विश्वास प्रोफेसर विनोद यादव शंकर प्रसाद साहब प्रहलाद गुप्ता आदि ने उक्त सभी महिलाओं को एक प्रशस्ति पत्र और मेडल और बुक के देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि सुनील यादव ने कहा कि हमारे कटिहार जिला की महिला सभी क्षेत्रों में बिहार और पूरे देश में परचम लहरा रही है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा कार्यक्रम करना महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। और कटिहार की बच्चियां और महिलाएं हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर अपने आप को स्वालंबन की दिशा में स्थापित कर रही है।हमें खुशी हो रही कि इस कार्यक्रम में हमें बुलाया गया ।मैं आज इस समारोह में सभी चयनित महिलाओं के साथ जिला के अन्य बच्चियों एवं महिलाओं को भी कहना चाहूंगा कि आप भी अपने-अपने क्षेत्र में चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर सामाजिक क्षेत्र हो या फिर राजनीतिक हो हर दिशा में आप अपनी पहचान बनाकर जिला सहित पूरे बिहार और देश का नाम राशन करें ताकि आने वाला कल आपके बलबूते पर हो।इस सम्बन्ध में जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव ने कहा कि आज महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के तरफ से महिलाओ को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें ऐसी महिलाओं को जो स्वालंबन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ी है ।और अपनी अपनी मुकाम हासिल की है। और दूसरे अहिलाओ को इससे प्रेरणा मील रहा है।ऐसे कुछ चिन्हित महिलाओं को हम लोगों ने सम्मानित करने का कार्य किया है ।आज इस क्रम में पूर्वक्सा दास ,प्रिया रानी महतो ,अमृता चटोपाध्याय,सबीना खातून को सम्मानित किया गया।इस मौके पर मोहम्मद इश्तियाक आलम अल्तमश दीवान मुन्नी पासवान अशरफ मदनी प्रीतम चक्रवर्ती अवध बिहारी आचार्य भारती देवी राहत जहां अनु देवी नूर जहां शोभा देवी बबली कुमारी प्रियंका देवी अंसारी खातून ऋण दास आदि मौजूद रहे।
