November 14, 2026

कम्युनिस्ट नेता के निधन पर जिला कांग्रेस में शोक की लहर

Read Time:2 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने वारिस हुसैन के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक जताया। श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि वारिस साहब व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। सभी धर्मो मे उनकी अच्छी पैठ थी। सामाजिक कार्यों मे भी बढ़ चढ़ कर आगे रहते थे। उनका निधन कटिहार की राजनीति सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने अपने शोक संदेश मे कहा कि वारिस हुसैन साहब काफी मिलनसार व्यक्ति थे। मुस्लिम समुदाय के पर्वो के साथ साथ वो सभी धर्मो के पूजा अनुष्ठान मे भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते थे। पिछले कई वर्षों से वो यज्ञशाला मानस समिति , रामनवमी शोभा यात्रा मे हमेशा ध्वजा लेकर आगे आगे रहते थे।कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व मे कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास , संजय सिंह, प्रो बिनोद यादव, पंकज तमाखुवाला, रिंकू मिश्रा, मन्नी पासवान, राजा मिश्रा, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा आदि नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार को संवेदनाएं प्रकट की। इस अवसर पर युवा राजद के प्रदेश सचिव आंशु पांडे, सफीक जी, आलोक सिंह, शुभम ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous post राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 3300 मामलों का निष्पादन
Next post फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पेनाल्टी के जरिये रखा टोला की टीम बना विजेता प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial