November 14, 2026

रेडक्रॉस सोसाइटी ने अग्नि पीडि़तों को बाँटी राहत सामग्री

Read Time:2 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आगलगी कि घटना मे कमी होने के बाद कल शहर के लड़कनिया टोला मे आगलगी की घटना हुई। खबर मिलते ही रेडक्रॉस सोसाइटी कि टीम सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व मे राहत वितरण हेतु पहुंची। उन्होने कहा की समाजसेवी सह वार्ड पार्षद प्रताप सिंह मोनू के द्वारा आग लगने की खबर मिलते ही सदस्यों ने राहत समग्री लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों एवं दमकलकर्मि के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका लेकिन घर एवं दुकान का सारा समान जल कर राख हो गया।प्रोजेक्ट चेयरमैन भुवन अग्रवाल एवं सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि बिजली से लगी आग से शिवनारायण महतो, एवं उनके पुत्र बबन महतो का घर एवं दो दुकान का सारा समान जलकर राख हो गया। उन्होने कहा कि आगलगी से बचने के लिए सजग रहने कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुआल या कोई भी कचड़े का समान जो ज्वलंशील हो उसे घर से कम से कम 100 फीट की दूरी पर रखें । लालटेन व चिराग को सुरक्षित स्थानों पर रखें एवं उपयोग न होने पर ठीक से बुझायें। रसोई घर की छत को टिन या एस्बेस्टसीट से बनवायें, यदि फूस से बनवायें तो उसमें अन्दर की ओर मिट्टी का लेप लगवायें। घी व तेल की आग को बालू व मिट्टी से ढक कर बुझायें । उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य बबन झा एवं अमित जायसवाल उर्फ़ विकी जायसवाल ने कहा कि कि राहत सामग्री मे 36 बर्तन का सेट, एक तिरपाळ, बाल्टी, साडी, धोति , साबुन, मशहरी शामिल है। उन्होंने अपील कि एक ही कमरे में गैस का चूल्हा, अंगीठी और बिजली का स्टोव एक साथ नहीं जलाएं। इसके अतिरिक्त आग लगने पर तत्काल अग्नि शमन विभाग को सूचित करें और टीम के पहुंचने तक आग बुझाने की यथासंभव कोशिश करते रहें। इस मौके पर बड़ी संख्या मे मोहल्लेवासी के साथ प्रताप सिंह मोनू उपस्थित थे। उन्होंने सबों का धन्यवाद दिया।

Previous post 4 करोड़ 12 लाख की राशि से विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन
Next post पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत गंगा में दो लाख मछली छोड़ा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial