November 14, 2026

पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत गंगा में दो लाख मछली छोड़ा गया

Read Time:2 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य गंगा नदी में रविवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3 से 4 इंच तक का दो लाख मछली गंगा नदी में छोड़ा गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी अनिल कुमार पोद्दार ने बताया की जलीय पर्यावरण को संतुलन बनाने एवं इकोसिस्टम बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता है।मौके पर पहुंचे जिला मत्स्य पदाधिकारी अनिल कुमार पोद्दार ने कहा कि हमलोग गंगा से मछली का जिरा लेकर नर और मादा को लेकर मुजफ्फरपुर के मत्स्य लैब में बिडिंग कर उसे प्रोटीन के जरिए पोषित कर वृद्धि की गई। उसके बाद उसे गंगा में गिराया जाता है। आज मनिहारी के गंगा नदी में दो लाख मछली के छोटे बच्चे को छोड़ा गया है। मछ्ली छोड़े जाने के 3 महीने तक मछली मारना प्रतिबंधित है। बताया कि प्रतिबंधित समय में मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उनके खाते में प्रतिमा ₹1500 डीबीटी द्वारा दिया जाता है।समिति के अध्यक्ष हीरालाल सिंह ने कहा कि नबाबगंज क्षेत्र से पंद्रह लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि जिले में 8000 मछुआरों को इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाता है। यह योजना गंगा में मछली गिराने के बाद से 3 महीने तक मछुआरों के जीविकोपार्जन के लिए दिया जाता है।इस अवसर पर नगर के मुख्य पार्षद लाखो यादव, सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, हीरालाल सिंह, पंकज यादव, नीरज मिश्रा, ज्ञानी पासवान, राणा प्रताप, धनंजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post रेडक्रॉस सोसाइटी ने अग्नि पीडि़तों को बाँटी राहत सामग्री
Next post सीओ ने आयुष्मान कार्ड को लेकर आयोजित शिविर का लिया जायजा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial