November 14, 2026

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाव वातावरण में हुआ प्रारंभ

Read Time:5 Minute, 38 Second

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन से जिले में वातावरण हुआ भक्ति :एमएलसी

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के बेंगठी ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाव वातावरण में प्रारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा बलरामपुर के प्रभारी शोभेन्द्र दास, जदयू के जिला महासचिव चंदन भगत, अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना जी ने संयुक्त रूप से विधि विधान के साथ पूजन करने के पश्चात फीता काट कर एवं नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया। मंच संचालन शंभू नाथ पांडे ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि कदवा प्रखंड के भोगोंव पंचायत अंतर्गत बेंगठी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन से संपूर्ण जिले में वातावरण भक्ति मय हो गया है। इस तरह का आयोजन करने से आसपास के गांव का भी वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीणों के इस आयोजन अति सराहनीय है। समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत ने कहा कि इस तरह का आयोजन से संपूर्ण पंचायत नहीं बल्कि संपूर्ण जिला का वातावरण भक्ति में हो गया है। समारोह को भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शोभन चंद्र दास, महेशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजू मिस्त्री, सरपंच प्रतिनिधि राजेश पोद्दार सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण ने भी संबोधित किया। भागवत कथा सप्ताह ज्ञान आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि 8 मार्च को सार्वजनिक शिव मंदिर बेंगठी से 108 कुमारी कन्या के अलावे विवाहित महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर कलश शोभायात्रा निकालकर चतरा घाट में जल भरकर के पश्चात नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। पंडित आचार्य राजेश रंजन पाण्डेय,शिव मंदिर के पुजारी गोपाल झा अन्य पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोणाचार्य के बीच पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाई वातावरण में प्रारंभ हुआ। भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में अयोध्या से आई सुश्री साधना जी के द्वारा प्रथम दिन भागवत कथा क्या है और भागवत “कैसे हुआ इस पर विस्तार रूप से चर्चा की। इन्होंने भागवत कथा के का प्रभाव जगत पर कैसे और क्या प्रभाव पड़ता है। इसके महत्व पर विस्तार रूप से प्रकाश डालें। इन्होंने भागवत के प्रथम स्तर पर भागवत को प्रारंभ किया। इस अवसर पर आसपास के महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में भागवत कथा को श्रवण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा, सचिव नारायण मंडल, सक्रिय सदस्य सुगंध शर्मा, उमेश शर्मा, कैलाश प्रसाद मंडल, सरोज कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल, राजीव मंगल, जरासंध शर्मा, दिनेश शर्मा, सीताराम शर्मा, चंदन भगत, कुंदन कुमार,राजेश मंडल के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि इस अवसर पर आए हुए अतिथियों के लिए आवास भोजन आकर्षक रोशनी विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्वयंसेवी आयोजन समिति के द्वारा स्वयंसेवक को लगाया गया है।

Previous post भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक केन्द्रीय गृह मंत्री से मिलकर समस्यायों से कराया अवगत
Next post विधान पार्षद ने दो योजना का किया शिलान्यास और एक योजना का किया ऊद्धाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial