November 14, 2026

विधान पार्षद ने दो योजना का किया शिलान्यास और एक योजना का किया ऊद्धाटन।

Read Time:5 Minute, 18 Second

गौशाला में नये शेड के निर्माण हो जाने से गौशाला में पल रहे मवेशियों को मिलेगी सुविधा :अशोक अग्रवाल

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिले के कदवा प्रखंड में विधान पार्षद कोष से अनुसंशित तीन योजनाओं में दो योजना का हुआ शिलान्यास और एक योजना का किया ऊद्धाटन। कदवा प्रखंड स्थित श्री पूर्णिमा देवी गौशाला परिसर में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा अनुशंसित योजना से गौशाला सेड का शिलान्यास विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने नारियल तोड़ कर विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल साह ने किया। मंच संचालन कमेटी के सचिव लीला नंद पोद्दार ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि कदवा प्रखंड अंतर्गत स्थित श्री पूर्णिमा देवी गौशाला परिसर में 14 लाख 85000 रुपये की लागत से गौशाला शेड का निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया।विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि कटिहार जिले का सबसे पुराना एवं बडा़ गौशाला स्थित श्री पूर्णिमा देवी गौशाला है। जहां अधिक संख्या में गाय, बैल, बछड़ा आदि मवेशियों का देखरेख व्यवस्थित ढंग से किया जाता है। पर्याप्त शेड के अभाव में हर मौसम में मवेशी को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसीलिए गौशाला परिसर में नया शेड का निर्माण हेतु आधारशिला किया गया है।गौशाला में नये शेड के निर्माण हो जाने से गौशाला में पल रहे मवेशियों को काफी सुविधा मिलेगी। वही कदवा प्रखंड अंतर्गत सनौली रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक टकिया धर्मशाला परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने शिलान्यास किया। सामुदायिक भवन का निर्माण विधान पार्षद के द्वारा अनुसंशित योजना की प्राक्लित राशि 14 लाख 95000 रुपये की लागत से होना है। वहीं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कदवा प्रखंड अंतर्गत पहलागढ़ पंचायत के शांति नगर वार्ड संख्या 9 में पीडब्ल्यूडी सड़क से दिलीप ठाकुर के घर तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पहलागढ़ पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी ने किया। मंच संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी साह ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क का निर्माण विधान पार्षद कोष से 14,30,800 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है। यह सड़क काफी दिनों से काफी जर्जर रहने के कारण सड़क पर जगह-जगह जल जमाव बरसात के मौसम में हो जाया करता था। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही थी। ग्रामीणों की कठिनाई को देखते हुए यह सड़क का निर्माण किया गया है। ताकि भविष्य में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी ना हो सके। यह सड़क बन जाने से आसपास के कई गांव के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर,पूर्व प्रमुख रवि साह,ललित सिंह,रंजीत बूबना,भाजपा बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी शोभन चंद्र दास,जदयू जिला महासचिव चंदन भगत,मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान,मुखिया सीताराम उरांव,पंस परशुराम मंडल,वार्ड सदस्य मंजू देवी,कपिल पोद्दार,पारस जैन सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous post श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाव वातावरण में हुआ प्रारंभ
Next post सांसद निधि से दो हाई मास्क लाइट का अधिष्ठापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial