November 14, 2026

दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर बैंक कर्मी से 167900रु, बाइक और मोबाइल लूटे गये, जांच में जुटी पुलिस

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत स्थित बंधन बैंक के कर्मी से मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े 167900 रु सहित बाइक और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बंधन बैंक कर्मी अनूप कुमार ग्रुप का पैसा रसूलपुर से वसूलकर बैंक वापस लौट रहे थे जहां सामने से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंचे मनिहारी थाना प्रभारी पंकज आनंद, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अंजनी कुमार ने जांच की दिशा को आगे बढ़ते हुए सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गए। इधर विभिन्न रास्ते पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जाने लगी।हालांकि प्रशासन भी पहले एहतियात के तौर पर बैंक कर्मियों से सचेत रहने की अपील की थी और नकदी की स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर पुलिस को सूचना देने को कहा था। पुलिस तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान में गति तेज कर दी है।

Previous post सांसद निधि से दो हाई मास्क लाइट का अधिष्ठापन
Next post नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में लड़कियों ने दिखाया दम, कार्यक्रम के जरिये नारी सशक्तिकरण पर जोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial