November 14, 2026

नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में लड़कियों ने दिखाया दम, कार्यक्रम के जरिये नारी सशक्तिकरण पर जोर

Read Time:2 Minute, 25 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डांदखोरा के क्रीड़ा मैदान में सोमवार को खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र कटिहार के तत्वाधान में नारी व लड़कियों के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने व नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया।नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान ने किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का स्वरूप है। विकास के दृष्टिकोण में अपना योगदान देने में सशक्त और स्वस्थ नारी शक्ति होने के उद्देश्य से नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन एक सराहनीय प्रयास हैं। यह आयोजन भारत में महिलाओं की शक्ति और क्षमता का प्रमाण होगा और महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि भागीदारी बढ़ाने, फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश फैलायेगा।जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और समग्र कल्याण में सुधार होगा। इसके अलावा इस तरह की गतिविधियां लड़कियों व महिलाओं के विकास और सफलता के लिए अनुकूल माहौल को भी बढ़ावा देगा।मौके पर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में रीत कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल की।जबकि, द्वितीय स्थान पर रेशमी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर रजनी कुमारी रही। मौके पर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोक स्वराज के संजय सिंह, विद्यालय के शिक्षक मनोज जयसवाल, सूरज गुप्ता आदि उपस्थित थे.

Previous post दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर बैंक कर्मी से 167900रु, बाइक और मोबाइल लूटे गये, जांच में जुटी पुलिस
Next post संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने को लेकर बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial