November 14, 2026

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ तीसरे दिन जारी दुनिया हमें केवल तभी तक पूछती है जब भगवान की कृपा होती है : सुश्री साधना

Read Time:4 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के बेंगठी ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाव वातावरण से तीसरे दिन वैदिक मंत्रौच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना जी ने सति चरित्र पर चर्चा करते हुयी कहा कि जब सति जी भगवान शिव के खिलाफ होकर अपने पिता दक्ष के घर जाने लगी तो रास्ते मे सोच करते हुवे जा रही थी, कि जब मै अपने पिता के घर जाउंगी तो मेरे पिता जी मेरा कितना आदर करेंगे। मुझे देख कर गले लगा लेंगे।राजा दक्ष ने अपनी बेटी को बुलाना भूल गया। लेकिन मेरी बेटी बिना बुलाये चली आयी।सब लोग मेरा आदर करेंगे। लेकिन सति जी ये भूल गयी कि भगवान शिव ही जिनसे रूठ गए हो उसे इस दुनिया मे कौन आदर देने वाला है। ये दुनिया हमें केवल तभी तक पूछती है। जब तक हमारे ऊपर भगवान कि कृपा होती है। भगवान हमसे नाराज हो जाये, तो इस संसार मे कोई आदर करने वाला नहीं है। इसलिए हमें ऐसा कोई कर्म नहीं करना चाहिए कि भगवान हमसे नाराज हो जाये। हमेशा ऐसा कर्म करना चाहिए कि भगवान कि कृपा हमारे ऊपर बनी रहे। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया। मंच संचालन शंभू नाथ पाण्डेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि कदवा प्रखंड के भोगोंव पंचायत अंतर्गत बेंगठी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन से संपूर्ण जिले में वातावरण भक्ति मय हो गया है। इस तरह का आयोजन करने से आसपास के गांव का भी वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत ने कहा कि इस तरह का आयोजन से संपूर्ण पंचायत नहीं बल्कि संपूर्ण जिला का वातावरण भक्ति में हो गया है। पंडित आचार्य राजेश रंजन पाण्डेय,शिव मंदिर के पुजारी गोपाल झा के द्वारा वैदिक मंत्रोणाचार्य के बीच पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर आसपास के महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में भागवत कथा को श्रवण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा, सचिव नारायण मंडल, सक्रिय सदस्य सरोज कुमार मंडल,चंदन भगत,सुगेश शर्मा,संजीव मंडल,मनोज मंडल, उमेश शर्मा,कैलाश प्रसाद मंडल, संतोष कुमार मंडल, राजीव मंगल, जरासंध शर्मा, दिनेश शर्मा, सीताराम शर्मा, कुंदन कुमार,राजेश मंडल के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि इस अवसर पर आए हुए अतिथियों के लिए ठहरने के लिये आवास, भोजन, सम्पूर्ण गाँव को आकर्षक बिजली बल्ब से सजाया गया है। विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आयोजन समिति के द्वारा स्वयंसेवक को लगाया गया है।

Previous post संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने को लेकर बैठक
Next post पोषण पखवाड़ा की हुई शुरुआत विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन निदेशक, आई.सी.डी.एस. निदेशालय ने पत्र जारी कर दिया निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial