November 14, 2026

संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने को लेकर बैठक

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के सभागार में आगामी लोकसभा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में दुसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनिहारी, मनसाही और अमदाबाद के सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर तीनों प्रखंडों के संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार, अमदाबाद बीडीओ दुर्गेश कुमार, मनसाही बीडीओ अनुराधा कुमारी, मनिहारी अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका, सीडीपीओ अनुपमा कुमारी,अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी ऋषिकेश रंजन,एस आई हरिशंकर सिंह, संजय यादव, उदय यादव, गौतम कुमार, उमेश राम, अरुण कुमार, नन्हे दुबे सहित अन्य सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous post नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में लड़कियों ने दिखाया दम, कार्यक्रम के जरिये नारी सशक्तिकरण पर जोर
Next post श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ तीसरे दिन जारी दुनिया हमें केवल तभी तक पूछती है जब भगवान की कृपा होती है : सुश्री साधना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial