November 14, 2026

पीएम मोदी ने न्यू-जलपाईगुड़ी से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Read Time:6 Minute, 21 Second

14 मार्च से परिचालन होगा शुरू ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को गुजरात अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक लाख करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए एवं राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार एवं एनजेपी में रेल प्रशासन द्वारा आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर वीडियो स्क्रीन आदि की पूरी व्यवस्था की गई थी। कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के बाहर एक भव्य स्टेज बनाया गया था। जिसमे कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तरकीशोर प्रसाद , एमएलसी अशोक अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय नेतागण ने सभा को संबोधित करते हुए नई उपलब्धियों और अन्य विकास के योजनाओ के संबंध में जानकारी दिया। जिसमे हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर वीडियो स्क्रीन के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 1 लाख करोड़ से अधिक योजनाओ को ऑनलाइन लाइव देख रहे थे। इस अवसर पर पूर्व में रेल प्रशासन द्वारा संस्कृत कार्यकर्म भी आयोजित की गई। एनजेपी पटना भाया कटिहार से होकर गुजरने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 मार्च भारतीय रेल के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। सीमांचल के लोगो को नए वंदे भारत ट्रेन के रूप में एक तोहफा मिला है। जो मंगलवार को इन्नोर्गल के रूप परिचालित हुई है जबकि आगामी 14 मार्च से सप्ताह में एक दिन मंगलवार को छोड़कर सभी दिन अप डाउन में परिचालित होगी। यह ट्रेन एनजेपी से पटना के बीच किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, बेगूसराय, खगड़िया और पटना साहिब में अपने निर्धारित स्टॉपेज में पर रुकते हुए परिचालित होगी। यह ट्रेन 471 किलो मीटर की दूरी मात्र 7 घंटे में पूरी करेगी। जिसमे यात्रियों किए खाने पीने आदि की समुचित व्यस्था उपलब्ध है। इसके अलावा भी इस ट्रेन के अंदर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई लक्जरी सुविधा उपलब्ध है। इस ट्रेन का भाड़ा एनजेपी पटना के लिए इकोनॉमी श्रेणी में प्रति व्यक्ति 2245 रुपया और चेयर कार में 1180 रुपया निर्धारित की गई है। जबकि कटिहार से पटना के लिए चेयर कर में 875 रूपया प्रति व्यक्ति एवं इकोनॉमी श्रेणी में 1640 रुपया प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। वंदे भारत ट्रेन नंबर 22233 एनजीपी से सुबह 5:15 में खुलकर कटिहार 7:45 में पहुंचेगी और पुनः 7.50 में खुलकर अपने निर्धारित स्टॉपेज पर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी और पुनः वापसी में यह ट्रेन नंबर 22234 पटना से दोपहर 1:00 बजे खुलकर कटिहार संध्या 5:35 में पहुंचते हुए अपने गंतव्य स्थान एनजेपी रात्रि 8:00 बजे पहुंचेगी। जिसकी बुकिंग रेल प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। जिससे सीमांचल के लोगो मे काफी हर्ष व्याप्त है। गोरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साथ अलग-अलग रूटो में 10 बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। वहीं इसके अलावा न्यू गुड्स शेड, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, रेलवे कोच रेस्टोरेंट सहित अन्य रेल सेवाओं का भी शुभारंभ किया। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया की इसके अलावा कटिहार रेल मंडल में वोकल फोर लोकल दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का शुभारंभ होगा, यात्रियों को एक अनोखा भोजन माहौल प्रदान करने के लिए कुल 08 रेलवे कोच रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कटिहार रेलमंडल में 04 नये गुड्स शेड टर्मिनल की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के प्रयास में कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में “प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र” का भी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार, सीनियर डीसीएम सहित सभी अन्य रेल अधिकारियों के साथ सभी स्थानीय जन प्रतिनिधिगण आदि का मौजूद थे।

Previous post प्रधानमंत्री ने नये विद्युतीकृत खंडों, पटरियों का दोहरीकरण रेलवे गुड्स शेड, वर्कशॉप, लोको शेड, पिट लाइन का किया उद्धाटन
Next post श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ चौथे दिन महिला भक्तों की लगी भीड़ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial