November 14, 2026

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ चौथे दिन महिला भक्तों की लगी भीड़ ।

Read Time:6 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के बेंगठी ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाव वातावरण से चौथे दिन वैदिक मंत्रौच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना जी ने घ्रुव के चरित्र पर चर्चा करते हुयी कहा किमनुष्य ईश्वर का राजकुमार है। सृष्टि के सभी प्राणियों में मुकुटमनी है। भगवान मनुष्य से बहुत प्रेम करते हैं। यह मानव का तन ईश्वर का दिया हुआ उपहार है।यह तन बार-बार नहीं मिलता है। इसलिए हमें कुछ समय भगवान के नाम पर निकलना चाहिए और भगवान की भक्ति करनी चाहिए। ध्रुव जी महाराज केवल 5 वर्ष की अवस्था में भगवान को प्राप्त कर लिए थे। ध्रुव जी के मन में भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास था, तो वह भगवान को प्राप्त कर लिये। हमारे जीवन में भगवान के प्रति श्रद्धा और भगवान के ऊपर विश्वास दोनों होना चाहिए। क्योंकि श्रद्धा और विश्वास दोनों पति-पत्नी है।श्रद्धा पार्वती जी है और शिवजी विश्वास है। और पति के बिना पत्नी हमेशा अधूरी रहती है। इसलिए जीवन में श्रद्धा व विश्वास दोनों होना चाहिए। जब ध्रुव जी अपने पिता उत्तानपाद के गोद में बैठना चाहे और सुरुचि ने रोक दिया। तब ध्रुव जी की माता सुनीति ने कहा कि बेटा अगर गोद में बैठना हो, तो उसके गोद में बैठो जिसके गोद में बैठने के लिए तेरे पिता भी तरसते हैं। और वह गोद है भगवान का।तब ध्रुवजी वन में जाकर कठिन सपस्या किये।और पांच वर्ष की आवस्था में ही भगवान को प्राप्त कर लिये।भागवत संगीतमय कार्यक्रम में आँल राउण्ड म्यूजिसियन सुशील कुमार जयसवाल,आरगन पर दया शंकर सिंह,संगीत पर बिधावती देवी,पेड पर कमलेश पाण्डेय,तबला वादक राज कुमार ने भक्त जनों को मंत्रमुक्ध करते रहा। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया। मंच संचालन शंभू नाथ पांण्डेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि कदवा प्रखंड के भोगोंव पंचायत अंतर्गत बेंगठी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन से संपूर्ण जिले में वातावरण भक्ति मय हो गया है। इस तरह का आयोजन करने से आसपास के गांव का भी वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत ने कहा कि इस तरह का आयोजन से संपूर्ण पंचायत नहीं बल्कि संपूर्ण जिला का वातावरण भक्ति में हो गया है। पंडित आचार्य राजेश रंजन पाण्डेय,शिव मंदिर के पुजारी गोपाल झा के द्वारा वैदिक मंत्रोणाचार्य के बीच पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर आसपास के महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में भागवत कथा को श्रवण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा, सचिव नारायण मंडल, सक्रिय सदस्य सरोज कुमार मंडल,चंदन भगत,सुगेश शर्मा,संजीव मंडल,मनोज मंडल, उमेश शर्मा,कैलाश प्रसाद मंडल, संतोष कुमार मंडल, राजीव मंगल, जरासंध शर्मा, दिनेश शर्मा, सीताराम शर्मा, कुंदन कुमार,राजेश मंडल,मनोरमा देवी, रुको देवी, गुंजा देवी, जोशना देवी, रितु देवी, प्रदीप ठाकुर, संजीव मंडल, गोलू शर्मा, जयशंकर पांडे, राहुल कुमार मंडल, जगदीश शर्मा, पायल कुमारी, विभा कुमारी, रेशमा कुमारी, सिम्मी कुमारी, वंदना कुमारी, मनीष कुमार मंडल, राजकुमार मंडल,नितिन कुमार मंडल, रवि कुमार मंडल,अभिषेक शर्मा,प्रितम मंडल के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि इस अवसर पर आए हुए अतिथियों के लिए ठहरने के लिये आवास, भोजन, सम्पूर्ण गाँव को आकर्षक बिजली बल्ब से सजाया गया है। विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आयोजन समिति के द्वारा स्वयंसेवक को लगाया गया है।

Previous post पीएम मोदी ने न्यू-जलपाईगुड़ी से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
Next post भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण योजना के तहत् मनिहारी गंगा तट पर जट्टी का किया गया निर्माण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial