November 14, 2026

रेल संपत्ति की रक्षा करना पहली प्राथमिकता: रेल आईजी

Read Time:2 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एन एफ रेलवे मालीगांव से रेलवे सुरक्षा बल के आईजी सह प्रिंसिपल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर के अरुल जोशी ने बुधवार को कटिहार आकर आगामी चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई दिशा निर्देश दिए। आरपीएफ के आईजी श्री जोशी की अध्यक्षता में रेल पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित चैंबर में एक कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित हुई। जिसमे आगामी चुनाओ को देखते हुए रेल क्षेत्र में यात्रियों सुरक्षा के साथ सावधानी बरतने आदि की दिशा में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। आरपीएफ के आईजी श्री जोथी ने बताया कि रेल क्षेत्र से कैश ले जाने वाले, नारकोटिक्स और शराब की रोकथाम पर संयुक्त रूप से सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नजर रखा जायेगा। वही रेल प्रशासन द्वारा रेल परिचालन बाधित करने और रेल राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रहीं है। इसके अतिरिक्त कुछ चिन्हित महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है।आरपीएफ के आईजी श्री जोथी ने कहा की यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल संपत्ति की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। आरपीएफ यात्रियों के सेवा के लिए 24*7 कार्य कर रही है। बैठक के दौरान आरपीएफ आईजी श्री जोथी के साथ रेल एसपी डॉ संजय भारती, एएसपी कुंदन कुमार,आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित हेड क्वार्टर और डिविजन के कई सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।

Previous post दहेज प्रताड़ना में विवाहित महिला की हुई हत्या,घर मे फंदे से लटका मिला शव।
Next post विधान पार्षद ललन सर्राफ के प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी बनने पर बधाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial