दहेज प्रताड़ना में विवाहित महिला की हुई हत्या,घर मे फंदे से लटका मिला शव।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
दहेज के खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता महिला की हत्या कर महिला कि शव को घर में फंदे से लटका दिया। मृतका के मां ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। मामला डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत के पटहारा गांव के वार्ड संख्या 14 की है। मृतक विवाहिता महिला की पहचान 28 वर्षीय बुचिया देवी पति नित्यानंद राय के रूप में हुई है । फंदे से लटका मिला महिला के शव की खबर गांव में आगे की तरफ फैली और सुबह से ही लोगों का भीड़ जुटाना शुरू हो गया। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा इसकी सूचना थाना को दिया। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतिका महिला की मायका डंडखोरा थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के सोती गांव है। मृतका के माँ मसोमात खिरिया पति स्वर भोला राय ने बताया कि मेरी बेटी का पांच वर्ष पहले नित्यानंद राय पिता विनोद राय के साथ हुआ था। शादी में हम लोगों ने यथाशक्ति दान दहेज दिए थे। शादी के बाद हमारा बेटी ससुराल गई तो एक वर्ष तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। 1 साल के बाद पति ,सास व ससुर द्वारा दहेज में एक नया मोटरसाइकिल एवं रुपये की मांग करने लगा । बेटी हर बार बोलती थी मेरा पिताजी का देहांत हो गया है मां अकेले रहती है कहां से इतना पैसा देगा। दहेज में पैसा एवं मोटरसाइकिल लाने के लिए हमेशा मारपीट एवं प्रताड़ित करता था। इस बात को लेकर कई बार पंचायती भी कराई गई फिर भी मेरी बेटी के साथ मारपीट होता रहा। सुबह के करीब 5:00 बजे सूचना मिली कि मेरी बेटी बुचीया देवी को उसके ससुराल वाले ने फांसी लगाकर मार दिया है। अपने परिवार के साथ पटहारा गांव अपने दामाद के घर आया तो देखा कि मेरी बेटी का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है। साथ ही उसके गाल में फांसी लगने का गहरा निशान भी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने मुकेश कुमार ने बताया कि मृतीका के मां के द्वारा थाना में आवेदन देकर पति नित्यानंद राय ,ससुर विनोद राय सास पुष्पा देवी एवं देवर बिट्टू राय के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया है । मामले की जांच की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । ससुर बिनोद राय से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
