November 14, 2026

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ पाँचवें दिन श्रोता झुमते रहे

Read Time:6 Minute, 41 Second

अहंकार जीव को पतन की ओर ले जाता है साधना शास्त्री

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के बेंगठी ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाव वातावरण से पाँचवें दिन वैदिक मंत्रौच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना शास्त्री ने पर अहंकार पर चर्चा करते हुये कहा कि अहंकार विनाश का कारण है। अहंकार जीव को पतन की ओर ले जाता है। अहंकारी लोग कभी सफल नहीं होते हैं। त्रेता काल में प्रकांड विद्वान और शक्तिशाली रावण का अहंकार चूर-चूर हो गया था। प्रभु श्री राम को रावण का वध अहंकार के कारण ही करना पड़ा था। महाभारत काल में भी कौरवों के विनाश का कारण अहंकार ही था। नम्रता और सहिष्णुता व्यक्ति को सदैव शिखर पर ले जाती है। जो व्यक्ति का हृदय साफ होता है उनका आदर और सम्मान हर जगह होता है। पद प्रतिष्ठा ईश्वर की विशेष कृपा पर प्राप्त होती है। इसका सदा भोगने वाले अक्सर अहंकार में आ जाते हैं। उन्हें लगता है कि जब उनके मुकाबले कोई नहीं है, यही अहंकार उन्हें एक दिन घुटन में डाल देता है। भगवान इंद्र का भी पद प्रतिष्ठा ऐश्वर्या मिला तो अहंकार में हो गए तब भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पूजा करवा कर अहंकार को तोड़ा। जीवन में कभी अहंकार नहीं होना चाहिए। जीवन में किसी भी चीज को पाने के लिए कठिन परिश्रम बहुत जरूरी होती है। यदि आप सही दिशा में सही तरीके से काम करते हुए कठिन मेहनत करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। कठोर परिश्रम व्यक्ति की असली पूंजी होती है। जिसके माध्यम से वह मनचाही सफलता प्राप्त कर सकता है। अपने सपनों को सीखने के लिए या फिर साकार करने के लिए उसे अपने पसीने से सीखना पड़ता है। यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो निश्चित तौर पर अपने जीवन में जो कुछ भी पाते हैं। यदि आप किसी कार्य को आधे अधूरे मन से करते हुए मेहनत करने से बचते हैं। आपसे कामयाबी काफी दूर खड़ी हो जाती है। व्यक्ति मेहनत करती है, उसका परिणाम कैसा होगा। वरना परिणाम तो बात ही देगा कि उसकी मेहनत कैसी थी। जिस तरह कड़ी से कड़ी जुड़ते ही जंजीर बन जाती है। वैसे कुछ ही जब मेहनत पर मेहनत होती है, तो इंसान की तकदीर बन जाती है। कामयाब होने के लिए व्यक्ति को मेहनत पर यकीन करना चाहिए। क्योंकि किस्मत तो सिर्फ आजमाई जाती है, बल्कि मेहनत को करके दिखाई जाती है। भागवत संगीतमय कार्यक्रम में आँल राउण्ड म्यूजिसियन सुशील कुमार जयसवाल,आरगन पर दया शंकर सिंह,संगीत पर बिधावती देवी,पेड पर कमलेश पाण्डेय,तबला वादक राज कुमार ने श्रोताओं को मंत्रमुक्ध करते रहा। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया। मंच संचालन शंभू नाथ पांण्डेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि कदवा प्रखंड के भोगोंव पंचायत अंतर्गत बेंगठी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन से संपूर्ण जिले में वातावरण भक्ति मय हो गया है। इस तरह का आयोजन करने से आसपास के गांव का भी वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत ने कहा कि इस तरह का आयोजन से संपूर्ण पंचायत नहीं बल्कि संपूर्ण जिला का वातावरण भक्ति में हो गया है। पंडित आचार्य राजेश रंजन पाण्डेय,शिव मंदिर के पुजारी गोपाल झा के द्वारा वैदिक मंत्रोणाचार्य के बीच पूजा अर्चना की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा, सचिव नारायण मंडल, सक्रिय सदस्य सरोज कुमार मंडल,चंदन भगत,सुगेश शर्मा,संजीव मंडल,मनोज मंडल, उमेश शर्मा,कैलाश प्रसाद मंडल, संतोष कुमार मंडल, राजीव मंगल, जरासंध शर्मा, दिनेश शर्मा, सीताराम शर्मा, कुंदन कुमार,राजेश मंडल,मनोरमा देवी, रुको देवी, गुंजा देवी, जोशना देवी, रितु देवी, प्रदीप ठाकुर, संजीव मंडल, गोलू शर्मा, जयशंकर पांडे, राहुल कुमार मंडल, जगदीश शर्मा, पायल कुमारी, विभा कुमारी, रेशमा कुमारी, सिम्मी कुमारी, वंदना कुमारी, मनीष कुमार मंडल, राजकुमार मंडल, तनिक कुमार मंडल, रवि कुमार मंडल के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे है।

Previous post मतदाता जागरूकता अभियान के द्वारा निकाली गई रैली
Next post विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पति एवं ससुर हुआ गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial