November 14, 2026

विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पति एवं ससुर हुआ गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 34 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा  विवाहिता महिला के दहेज हत्याकांड के मामले में पति एवं ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि बुधवार को डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा गांव में 28 वर्षीय बुच्चिया देवी की हत्या कर सबको घर में फंदे पर लटका दिया था ।जिसको लेकर मृतिका बुच्चिया देवी की मां  मसोमात खिरिया देवी ने स्थानीय थाना में पति नित्यानंद राय ,ससुर विनोद राय ,सास पुष्पा देवी एवं देवर बिट्टू राय के  खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था ।थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतिका बुच्चिया देवी की मां मसोमात सखिया देवी के द्वारा  दहेज की खातिर बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया था।इस मामले में मृतका के पति नित्यानंद राय एवं ससुर विनोद राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा दो अन्य अभियुक्त सास पुष्पा देवी एवं देवर बिट्टू राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Previous post श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ पाँचवें दिन श्रोता झुमते रहे
Next post नवनिर्वाचित प्रमुख ने कार्यभार संभाला, पहले दिन ही उप प्रमुख पर अविश्वास को लेकर बैठक बुलाने की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial