माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर नमाज अदा, अकीदतमंदों में उत्साह
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी मस्जिदों में सब्र और इबादत के पाक रमजान माह में इस्लाम धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज अदा की। रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने बड़ी संख्या में लोग विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे। मालूम हो कि इस्लाम धर्मावलंबी रमजान माह को काफी पाक महीना मानते हैं। इसमें पूरे एक माह तक रोजा रखा जाता है तथा रोजा रखकर लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। सुबह में सेहरी और शाम में इफ्तार होता है। दिनभर लोग रोजा रखते हैं। रमजान में की गई इबादतों का असर सत्तर गुना बढ़ता है। इस महीने की फजीलत से पाबंदी से नमाज अदा करने वालों की तादाद बढ़ गई है। मस्जिदों के बाहर तक चिलचिलाती धूप में भी नमाज अदा की गई। माहे मुबारक का पहला जुमा होने के सुबह से ही तैयारियां दिखाई दी। मझला टोला ढेरुआ जमा मस्जिद के मौलाना मो आफताब ने कहा कि रोजेदार खुशनसीब हैं। जिसके लिए हर रोज जन्नत सजायी जाती हैं। रोजेदार की मगफिरत के लिए दरिया की मछलियां दुआ करती हैं। रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है बल्कि आखों पर नियंत्रण का जरिया है। असल रोजा तो वह है जिससे अल्लाह राजी हो जाए। जब हाथ उठे तो भलाई के लिए, कान सुने तो अच्छी बातें, कदम बढ़े तो नेकी के लिए, आंख देखे तो जायज चीजों को। कहा-रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं बल्कि अपनी आखों पर नियंत्रण बनाए रखने का जरिया है। रोजा से मेहरबानी का जज्बा पैदा होता है। रोजा रखने में बहुत सी हिकमतें हैं। रोजा रखने से भूख और प्यास की तकलीफ का पता चलता है। इससे भोजन और पानी की कद्र मालूम होती है और इंसान अल्लाह का शुक्र अदा करता है। रोजा से भूखों और प्यासों पर मेहरबानी का जज्बा पैदा होता है क्योंकि मालदार अपनी भूख याद करके गरीब मोहताज की भूख का पता लगाता है। रोजा से भूख के बर्दाश्त करने की आदत पड़ती है। अगर कभी खाना मयस्सर न हो तो घबराता नहीं और अल्लाह की नाशुक्री नहीं करता। डॉक्टर व हकीम बताते है कि फाका बहुत सी बीमारियों का इलाज है, क्योंकि इससे कुव्वते हाजमा की इस्लाह होती है। दोपहर को हर मस्जिद नमाजियों से भर गई थी। नमाजियों में पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, मो नूर आलम, मो मोहसीन, मो दानिश, पैक्स अध्यक्ष मो मखदूम असरफ आदि ने कहा कि रमजान महीने की महत्वपूर्ण काफी मानी जाती है।सामूहिक रूप से जुमा की नमाज अदा किया गया।
