November 15, 2026

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ अंतिम दिन श्रौता की भीड़ झूमते रहे, हमें भी अपने तन मन धन सब भगवान को सौंप देना चाहिए -: साधना शास्त्री

Read Time:5 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के बेंगठी ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भक्ति भाव वातावरण से पाँचवें दिन वैदिक मंत्रौच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना शास्त्री ने श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर चर्चा करते हुये कहा कि सुदामा जी संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे हैं। वह जीवन में जितनी गरीब नजर आए, उतने मन से धनवान थे। उन्होंने अपने सुख दुखों को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था। और हमें भी अपने तन मन धन सब भगवान को सौंप देना चाहिए।अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना शास्त्री ने कहा कि अगर हम अपना तन मन धन सब परमात्मा को सौंप देंगे,तो अपने जीवन से कालीमा मिटाने का यह सबसे सरल उपाय है। और हमारे जीवन की कालीमा क्या है? कालीमा का मतलब है कि दूसरे की संपत्ति को लूट लेना, दूसरे के धन पर अपना अधिकार जमा लेना, यही कालीमा है। हम लोग यही करते हैं,यह तन किसका है भगवान का, लेकिन हम लोग इस पर कब्जा कर लेते हैं।लेकिन हमें अपना तन मन धन भगवान को सौंप देना चाहिए। तो भगवान का यह दायित्व बन जाता है।अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना शास्त्री ने कहा कि भगवान इसकी रक्षा करने लगते हैं। जब सुदामा जी से भगवान श्री कृष्णा मिलने आए तो उन्होंने सुदामा के फटे कपड़े नहीं देखे। बल्कि मित्र की भावनाओं को देखा। अगर सच्चा मित्र है, तो कृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए।अयोध्या से आयी कथा वाचिका सुश्री साधना शास्त्री ने कहा कि जीवन में मनुष्य को भी कृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए। भागवत संगीतमय कार्यक्रम में आँल राउण्ड म्यूजिसियन सुशील कुमार जयसवाल,आरगन पर दया शंकर सिंह,संगीत पर बिधावती देवी,पेड पर कमलेश पाण्डेय,तबला वादक राज कुमार ने श्रोताओं को मंत्रमुक्ध करते रहा। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया। मंच संचालन शंभू नाथ पांण्डेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि कदवा प्रखंड के भोगोंव पंचायत अंतर्गत बेंगठी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन से संपूर्ण जिले में वातावरण भक्ति मय हो गया है। इस तरह का आयोजन करने से आसपास के गांव का भी वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत ने कहा कि इस तरह का आयोजन से संपूर्ण पंचायत नहीं बल्कि संपूर्ण जिला का वातावरण भक्ति में हो गया है। पंडित आचार्य राजेश रंजन पाण्डेय,शिव मंदिर के पुजारी गोपाल झा के द्वारा वैदिक मंत्रोणाचार्य के बीच पूजा अर्चना की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा, सचिव नारायण मंडल, सक्रिय सदस्य सरोज कुमार मंडल,चंदन भगत,सुगेश शर्मा,संजीव मंडल,मनोज मंडल, उमेश शर्मा,कैलाश प्रसाद मंडल, संतोष कुमार मंडल, राजीव मंगल, जरासंध शर्मा, दिनेश शर्मा, सीताराम शर्मा, कुंदन कुमार,राजेश मंडल,मनोरमा देवी, रुको देवी, गुंजा देवी, जोशना देवी, रितु देवी, प्रदीप ठाकुर, संजीव मंडल, गोलू शर्मा, जयशंकर पांडे, राहुल कुमार मंडल, जगदीश शर्मा, पायल कुमारी, विभा कुमारी, रेशमा कुमारी, सिम्मी कुमारी, वंदना कुमारी, मनीष कुमार मंडल, राजकुमार मंडल, तनिक कुमार मंडल, रवि कुमार मंडल के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे है।

Previous post माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर नमाज अदा, अकीदतमंदों में उत्साह
Next post मतदान को ले नगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial