November 14, 2026

भाजपा ने चलाया लाभार्थी महाजन संपर्क अभियान

Read Time:3 Minute, 8 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य लाभार्थी महाजन संपर्क अभियान को आगामी 17 से लेकर 18 मार्च तक विशेष अभियान के रूप में चलने को लेकर आयोजित। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित पर पुष्पांजलि अर्पित करें एवं वंदे मातरम् के साथ शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिला सहित कटिहार जिले में भाजपा के सभी कार्यकर्ता विशेष महा संपर्क अभियान चलाकर लाभार्थी से मिलेंगे। जिला से आए पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी लाभार्थी अभियान के संयोजक सहसंयोजक मंडल अध्यक्ष एवं सभी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बुथ स्तर पर बुथ अध्यक्ष के साथ अपना बहुमूल्य समय देते हुए केंद्र सरकार द्वारा लाभ लिए हुए सभी लाभार्थियों से घर-घर जाकर मिलने का कार्य कर पत्रक वितरण एवं घर पर स्टीकर लगाने का कार्य करेंगे। जिला बैठक में मुख्य रूप की उपस्थिति पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सहसंयोजक गोविंद अधिकारी ,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर ,लक्खी प्रसाद महतो , जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, राजकुमार राय, मुकेश पासवान, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी ,वरुण झा ,अमन निषाद, सीमा झा, रीना झा, जोक्शन यादव, रवि शाह ,छाया तिवारी, नेहा किरण, सूरज हसदा, इफ्खार राय, मोहम्मद रुस्तम प्रियंका सिंह,मंजू चंद्रवंशी,सहित बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी शामिल हुए।

Previous post अनुमंडल प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन
Next post एक बार पुनः प्राणपुर की बादशाहत अमित शाह के नाम अमित बने दोबारा प्रमुख,रफीक बने उप प्रमुख ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial