November 14, 2026

अनुमंडल प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

Read Time:2 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बाघमारा स्थित मध्य विद्यालय व पटनी महेशपुर के विद्यालय में अनुमंडल प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्र-छात्राओं व अभिवाहकों, ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए मतदान के महत्व को समझाया। साथ ही स्कूली बच्चो द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के साथ बाल विवाह आदि कार्यक्रमों पर भी नाट्य मंचन किया गया।मतदाता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस लोकतांत्रिक प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया जाता है। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है ,उस देश को उतना ही प्रजातांत्रिक देश समझा जाता है। इसलिए लोकसभा और राज्यों की विधान सभाओं के चुनाव में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया है। शनिवार को इसी क्रम में अनुमंडल प्रशासन द्वारा बाघमारा स्कूल प्रांगण में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मतदान करने और कराने के प्रति जागरुकता लाने के लिए शपथ भी दिलाई गई ।इस मौके पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, बीडीओ रंधीर कुमार, अंचलाधिकारी निहारिका रॉय, सीडीपीओ संगीता मिंकी, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, प्रमुख अनीता देवी, मुखिया ममिता देवी,बीओ अरविंद कुमार सिन्हा,कनिय अभियंता रामबालक शाही,मंजय साह, प्रधानाध्यापक कासी राम, सचिन कुमार, पप्पू कुमार,किशोर यादव, मनीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका व बच्चे शामिल थे।

Previous post जनता दरबार में तीन नए आवेदन प्रतिवेदित हुए,दो का निपटारा किया गया
Next post भाजपा ने चलाया लाभार्थी महाजन संपर्क अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial