November 15, 2026

एक बार पुनः प्राणपुर की बादशाहत अमित शाह के नाम अमित बने दोबारा प्रमुख,रफीक बने उप प्रमुख ।

Read Time:3 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एक बार पुनः प्राणपुर की बादशाहत अमित शाह के नाम हुई है। जिले के प्राणपुर प्रखंड में प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध लगाए गए और विश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार के देखरेख में शक्ति परीक्षा की गई। शक्ति परीक्षा में अनुमंडल पदाधिकारी के वैश्म में प्रमुख के अभ्यर्थी अमित शाह एवं उप प्रमुख के अभ्यर्थी मो0 रफीक सहित एक दर्जन पंचायत समिति सदस्य निर्धारित समय ग्यारह बजे पहुंच गये।सभी ने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराये।लेकिन वर्तमान प्रमुख एवं उप प्रमुख निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे।अनुमंडल पदाधिकारी ने सावा बरह बजे तक वर्तमान प्रमुख तथा उप प्रमुख का इंतजार किया।तत्तपश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया।उपस्थित पंचायत समिति सदस्य रीता देवी,मुन्नी देवी,मीरा देवी,नीतु कुमारी,फालराम मंडल,अनील मंडल,सीन्टु कुमार,इनामूल हक,आजमल,सुनील शर्मा आदि ने एक स्वर से प्रमुख पद के लिए अमित साह का नाम तथा उप प्रमुख पद के लिये मो0 रफीक का नाम प्रस्तावित कर दिया।अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्वाचन नियमावली पालन करते हुये सारी प्रक्रिया किया।प्रशासनिक स्तर पर धोषणा किया कि प्राणपुर प्रखंड के प्रमुख के रूप में अमित कुमार साह एवं उप प्रमुख मो0 रफीक निर्विरोध रुप से चयन हुए है। अनुमंडल कार्यालय वैम्श में आयोजित सादे समारोह में प्राणपुर प्रखंड के नव चयनित प्रमुख अमित कुमार साह एवं उप प्रमुख मोहम्मद रफीक को प्रमाण पत्र देते हुए शपथ ग्रहण कराई गई। निर्विरोध प्रमुख अमित कुमार साह एवं उप प्रमुख मोहम्मद रफीक की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।अनुमंडल कार्यालय परिसर में अमीर गुलाल एक दुसरे को लगाकर बधाई दिया।नव चयनित प्रमुख एवं उप प्रमुख को माला पहलाकर शुभकामनाएं दिया।बधाई देने वाले में निगम पार्षद बिट्टु घोष,अधिवक्ता संजय सिंह,मुखिया मो0 तारिक,प्रमोद सिंह,पूर्व मुखिया अजय मंडल,मनोज साह,पूर्व समिति रंजीत सिंह सहित बरुण मंडल,कमरुल हक,विजय कुमार,राकेश कुमार,बद्री मंडल आदि शामिल है।

Previous post भाजपा ने चलाया लाभार्थी महाजन संपर्क अभियान
Next post आरसीसी पुल के बगल से निर्माणधीन आरसीसी पुल के बगल से डायवर्सन नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial