November 14, 2026

आरसीसी पुल के बगल से निर्माणधीन आरसीसी पुल के बगल से डायवर्सन नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश।

Read Time:2 Minute, 6 Second

 अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ के तहत कंधरपेली छपरा गाछ नोहरी, लोहारी गांव होते हुए सोनेली तक जाने वाली सड़क में लोहाड़ी सोनाली के बीच आरसीसी पुल का निर्माण को लेकर खुदाई की गई है।लेकिन आवाजाही के लिए डायवर्सन नहीं बनाया गया है ।जिससे दर्जनों गांव के लोगों का सोनाली से सीधा संपर्क भंग हो गया है। लोहड़ी, नोहरी, तिलास,कुथिया, कंधरपेली, मगुरजान द्वाशय, पिपरा गांव के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। वही मोटरसाइकिल, टेंपो ,टोटो एवं चार पहिया वाहन का आवाजाही अवरुद्ध हो गई है ।सोनैली बाजार जाने के लिए सीधा सड़क मार्ग होने के कारण ज्यादा लोगों आवाज होती है। डायवर्सन नहीं बनने के  कारण दर्जनों गांव के लोगों को 4 से 5 किलोमीटर ज्यादा घूम कर जाना पड़ता है ।जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार, हृदय नारायण महतो ,नंदलाल महतो, सीताराम महतो , बीरबल कुमार भोला प्रसाद महतो राजकुमार महतो, महेंद्र महतो, अजय कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरसीसी पुल निर्माण के साइड से डायवर्सन निर्माण की मांग की है। ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार ने  इस संबंध में बताया कि संवेदक से बात कर जल्द ही ग्रामीणों के मांग पर आरसीसी पुल के बगल से डायवर्सन बना दिया जायेगा। 

Previous post एक बार पुनः प्राणपुर की बादशाहत अमित शाह के नाम अमित बने दोबारा प्रमुख,रफीक बने उप प्रमुख ।
Next post राजनीतिक दलों के पोस्टरों पर चला अनुमंडल प्रशासन का लाठी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial