November 14, 2026

जिला जज एवं डीएम ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी और जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा मंडल कारा का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार,डीएलएसए सचिव सह सब जज अखिलेश पांडे सहित गृह विभाग द्वारा गठित समिति ने जेल का जायजा लेते हुए कई दिशा निर्देश दिया। न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जारी मानक के अनुरूप जेल में व्यवस्था की जांच की गई। वही महिला व पुरुष आरक्षी हेतु वेलफेयर संबंधी मामलों पर भी कई ठोस निर्णय लिया गया। साथ ही कैदियों को मानक अनुरूप सुविधा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक विपिन कुमार,संजय कुमार शर्मा सहित जेल प्रशासन के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Previous post तीनकौडिया के ग्रामीणों ने मतदान केंद्रों की दूरी पर एतराज़ जताया, बहिष्कार की संभावना
Next post आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में एक मोबाइल सहित चोर को किया गिरफ्तार 50 लीटर विदेशी शराब किया जब्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial