तीनकौडिया के ग्रामीणों ने मतदान केंद्रों की दूरी पर एतराज़ जताया, बहिष्कार की संभावना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के फतेहनगर पंचायत के बंगरी ,तिनकौडिया एवं शिकारगंज के मतदाताओं को लगभग चार किलोमीटर से लेकर छः किलोमीटर तक दूरी तय कर महूवर के बूथ संख्या 102 एवं 103 में मतदान करने जाने का विरोध जताते हुए मतदान के बहिष्कार का मन बनाया है। ग्रामीणों का कहना है उक्त महुवर के स्कूल में बनाए गए बूथ को उनके ही गांव के सरकारी स्कूल में बनाया जाय ।इस संबन्ध में पूर्व जिला पार्षद एवं वर्तमान फतेहनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी डॉ मुस्लिम ने कहा कि पीछले लोक सभा चुनाव से फतेहनगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 ,11 एवं 01,02,03 मे लगभग सोलह सौ मतदाता है, जिन्हें फतेहनगर पंचायत के महूवर गांव में स्थित केंद्र में मतदान करने लगभग चार से छः किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ता है।ऐसी स्थिति में बुजुर्ग , मरीज एवं दिव्यांग को काफी कठीनाई होती है । कभी कभी इसी परेशानी के कारण मतदान से वंचित हो जाना पड़ता है । मालूम हो कि मतदान के दिन दो पहिया वाहन के आवागमन पर भी प्रतिबन्ध रहता है। इसलिए ग्रामीणों की मांग पीछले लोक सभा के समय से करीब के सरकारी विद्यालय स्थित महुवर में बनाए गए बूथ संख्या 102 एवं 103 को शिफ्ट कराने की मांग की जाती रही है । इसको लेकर मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आवदेन दिया गया है। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला । इस बार तिनकोड़ीया, शिकारगंज, बंगरी के मतदाताओं द्वारा लोक सभा चुनाव में मतदान नहीं करने का मन बना लिया है। अगर समय रहते ग्रामीणों के उक्त मांग पर विचार नहीं किया गया तो ग्रामीण मत का बहिष्कार कर सकते है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
