November 14, 2026

आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में एक मोबाइल सहित चोर को किया गिरफ्तार 50 लीटर विदेशी शराब किया जब्त

Read Time:1 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आरपीएफ और रेल पुलिस द्वारा कटिहार स्टेशन पर मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाया गया। कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के दक्षिण साइड के पास से सघन चेकिंग के दौरान अररिया निवासी सतीश कुमार मंडल नामक एक मोबाइल चोर को यात्री के चोरी के मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। प्लेटफार्म नंबर 6 के दक्षिणी हिस्से से लगभग 50 लीटर अलग अलग कंपनी के विदेशी शराब को बरामद करते हुए जब्त किया गया।गोरतलब है की आगामी चुनाओं के मद्देनजर आला अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में नियमित रूप से स्टेशन व रेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान जारी है। इस अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली, एस आई पी एफ अबेदानंद सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, मुक्ति शील, मनोज सिंह के साथ रेल थाना प्रभारी मो अलाउद्दीन सहित अन्य सहायक अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Previous post जिला जज एवं डीएम ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
Next post जिला फुटबाल संघ का हुआ बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial