November 14, 2026

जिला फुटबाल संघ का हुआ बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला फुटबाल संघ का बैठक रमेश कुमार केडिया के अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सदस्य उदय साधुखां, आनंद यादव, शुभाशीष मूर्मू, करण प्रधान ,संजय कुमार, बिनोद चौधरी, शुभम कुमार उर्फ राजा गोपाल सिंह, सुनील मूर्मू, देवी लाल किस्कू, मिडिया प्रभारी यशस्वी अग्रवाल ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले के फुटबाल क्लबों को बिहार राज्य फुटबाल संघ से पंजीकरण हेतु 5 अप्रैल तक दी गई है। इस संबंध में जिला फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला ने बताया कि जिला के सभी खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिले ग्रामीण क्षेत्रों के सभी फुटबाल खिलाड़ियों का पंजीकरण राज्य फुटबाल संघ से हो सके। इसका ख्याल रखते हुए क्षेत्रानुसार प्रभारी बनाया गया है । वही खिलाड़ी एवं क्लबों का पंजीकरण फार्म जमा हेतु क्षेत्र के प्रभारी से सम्पर्क करें। जिसके तहत खिलाड़ियों की सुविधा के मद्देनजर सभी प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर की सार्वजनिक किया गया। पंजीकृत खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय के किसी भी मैचों में भाग लें सकते हैं।

Previous post आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में एक मोबाइल सहित चोर को किया गिरफ्तार 50 लीटर विदेशी शराब किया जब्त
Next post विशेष छापेमारी में 8 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चोरी की गई बाइक जप्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial