मनिहारी पुलिस ने कन्हैया हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया, प्राथमिक अभियुक्त विशाल गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के मिर्जापुर दियारा में 31 मार्च को हुई कन्हैया यादव हत्या कांड का एक आरोपी विशाल कुमार को मनिहारी पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटना के 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर लिया।उद्भेदन को लेकर लेकर मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि 30 मार्च को कन्हैया कुमार का मिर्जापुर दियारा से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।दूसरे दीन 31 मार्च को 25 वर्षीय कन्हैया यादव का शव मिर्जापुर दियारा में ही कन्हैया के घर से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस ने बरामद किया था । एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पंकज आनन्द, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, पु अ नि अंजनी कुमार, आरक्षी संतराज कुमार, सत्यानंद कुमार, दिलीप कुमार रामजी कुमार की टीम सहीत एफ एस एल एवं डी आई यू की टीम को शामिल करते हुए पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए तीन लोगों का इस हत्या में शामिल होने का उद्भेदन किया है, जिसमें एक प्राथमिक आरोपी विशाल कुमार यादव, पिता शाहबली यादव को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। विशाल मृतक कन्हैया का चचेरा भाई है।गिरफ्तार आरोपी विशाल का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।मनिहारी थाना में मामला दर्ज है । इस अवसर पर एस आई गौतम कुमार, रामरतन कुमार मौजूद थे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
