रेलवे पुलिस ने चार मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ और रेलवे पुलिस ने 4 मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 8 से आरपीएफ और रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान में चोरी के मोबाइल के साथ चार चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मोबाइल चोर से पूछताछ के बाद उसने अपना नाम अमित कुमार दास उम्र 20 वर्ष घर मुरलीगंज मधेपुरा , मोहम्मद हन्नान उम्र 26 वर्ष बड़हरा कोठी पूर्णिया, मोहम्मद शहंशाह उम्र 23 वर्ष हपलागंज कटिहार, मोहम्मद इसराइल उम्र 22 वर्ष सेमापुर जिला कटिहार बताया है। चारों मोबाइल चोर पर रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।इस अभियान में रेल थाना अध्यक्ष मो अलाउद्दीन के साथ रेल पुलिस के कर्मवीर सिंह, आरपीएफ के सीपीडीएस प्रभारी सैयद एहसन अली, एसआईपीएफ अवेदानंद सिंह के साथ कई अन्य रेल पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
