चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने रेल महाप्रबंधक को पत्र लिख ट्रेनों की उपलब्ध करायी सूची
ट्रेनों का पुन: परिचालन करने की दिशा में कारगर कदम उठाने की आवश्यकता :भुवन अग्रवाल
प्रवीण कुमार(कटिहार)
नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मीटर गेज वाले कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ब्रॉड गेज से पुन: परिचालन शुरू करवाने की मांग की है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने रेल महाप्रबंधक को ट्रेनों की सूचि भी उपलब्ध कराई है| चैम्बर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर महाप्रबंधक को लिखे गए पत्र की जानकारी देते हुए चैम्बर महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का कटिहार रेल मंडल एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक रेल मंडल है।यहाँ से बड़ी संख्या में अपने कारोबार के सिलसिले में पटना और दिल्ली जैसे महानगरों में व्यवसायियों का आना-जाना होता है। पूर्व में कटिहार रेल मंडल के रास्ते मीटर गेज से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होता था। लेकिन, रेल लाइनों का अमान परिवर्तन के साथ विद्युतीकरण के बाद से ऐसे महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है।इससे रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है और रेलवे को राजस्व की भी क्षति हो रही है।महासचिव ने बताया कि कटिहार रेल मंडल होकर पूर्व में कटिहार-सोनपुर-पटना हरिहरनाथ एक्सप्रेस, गुवाहाटी-लखनऊ जीएल एक्सप्रेस, जोगबनी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, गुवाहाटी-लखनऊ-अवध तिरहुत मेल, फारबिसगंज-सोनपुर-पटना कोसी एक्सप्रेस और सिलीगुड़ी-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होता था जिससे रेलवे को बड़ी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होती थी। महासचिव ने रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का पुन: परिचालन करने की दिशा में कारगर कदम उठाने की मांग की है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
