September 23, 2026

हरि नाम संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा निकला 251 कन्याओं ने अपने सिर पर कलश लेकर किया नगर भ्रमण

Read Time:1 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार श्री श्री 108 हरि नाम संकीर्तन के लिए शंकरपुर प्रभात नगर रामपारा कटिहार से कलश यात्रा प्रारंभ किया गया। जिसमें सुबह 9:00 से कलश यात्रा यज्ञ स्थल से होते हुए दुर्गा मंदिर में जल भरकर पटेल चौक डीएस कॉलेज होते हुए यज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना किया गया। कलश यात्रा में बैंड बजे के साथ निकाली गई थी। जिसमें 251 कन्याओं ने अपने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में आगे-आगे हजारों की संख्या में बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे ।जिसमें महिलाएं बच्चे एवं काफी संख्या में बड़े बुजुर्ग भी शामिल थे। सभी जय श्री राम का नारा लगाते हुए चल रहे थे।पंकज कुमार साह ने बताया कि यह अभी से प्रारंभ होकर कल शाम तक हरि संकीर्तन के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से कमेटी के सभी सदस्य आनंद,आशीष, रोहित,रिशु,राजू सर, अभिषेक, बादल,सिंटू, उमाशंकर संजीव के साथ-साथ सभी मेंबर मौजूद थे।

Previous post जीविका दीदियों के द्वारा मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
Next post चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने रेल महाप्रबंधक को पत्र लिख ट्रेनों की उपलब्ध करायी सूची
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial