एनडीए के जद यू प्रत्याशी दुलाल चंद्र के लिए जनसमर्थन जुटाने मनिहारी पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी
राजद नेताओं द्वारा बेरोजगारों को नौकड़ी दिये जाने की घोषणा को छलावा बताया ।
सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कराये गये जाति आधारित गणना को समाज के कमजोर तबकों को आगे लाने में महत्वपूर्ण बताया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
सूबे के कैबिनेट मंत्री अशोक कुमार चौधरी शनिवार को मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमणकर एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया। श्री चौधरी का बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल माला से स्वागत किया। दिलारपुर चौक , मनोहरपुर , बौलिया, बाघमारा दुर्गास्थान चौक ,गांधीटोला, होकर क्षेत्र के लोगों से मिलते हुए मंत्री श्री चौधरी जद यू के वरिष्ठ नेता व पार्टी के संस्थापक सदस्यों मे एक विश्वनाथ सिंह से उनके आवास पर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा। जीत की रणनीति पर चर्चा हुई। अम्बेदकर चौक के पास बने चुनाव के मद्देनजर पार्टी दफ्तर का उदघाटन किया।प्रेस प्रतिनिधियों के पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजद की 2005 से पूर्व की सरकार की पृष्ठभूमि जाति उन्माद, चरवाहा विद्यालय, लाठी में तेल पिलावन , अपहरण एवं संगठित सत्ता संरक्षित अपराधों के लिए जाना जाता है। कहा कि राजद के शासन काल में बिहार का बजट आकार चौबीस हजार करोड़ का हुआ करता था।जो अब मानीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व मे बिहार के बजट का आंकड़ा दो लाख सत्तर हजार करोड़ का हो गया है।राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रतिवर्ष एक करोड़ नौकरी एवं प्रति महिला को एक लाख रूपये दिये जाने की घोषणा को हवा हवाई बताया। श्री चौधरी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े शोषितों ,वंचितों, दलितों ,अकलियतों, अल्पसंख्यों को बराबरी का हक दिलाने का उनके नेता ने हमेशा काम किया है।सबका साथ सबका बिकास की नीति को लेकर सरकारी आगे बढ़ी है।पार्टी की चुनावी कार्यालय उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में मौजूल एनडीए नेताओं ,कार्यकर्ताओं से एकजूटता के साथ मजबूती से गठबंधन के प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी की जीत के लिए जूट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सूबे के अनूसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन, प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, हेमंत सिंह ,भाजपा नेता कैलाश सिंह, बीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह ऊर्फ गोला सिंह, राजेश रजक, गुड्डू यादव, समिति सदस्य संजय मंडल, उत्तम यादव सहित बड़ी संख्या में गठबंधन के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
