November 14, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी ने चलाया जन सम्पर्क अभियान, मिले लोगों से ।

Read Time:1 Minute, 53 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर जनसंपर्क अभियान दौरान हथियादियरा गांव पहुंच लोगों से मिले। कहा लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन। भारी बहुमत से होगी जीत। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशी का दिल से मदद करने कि लोगों से अपील करते हुए उनके हाथों को मजबूत करने की बात कही। लोकसभा चुनाव में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर जनसंपर्क अभियान के दौरान हसनगंज प्रखंड के हथियादियरा, पोखरिया, सरदाही, रामपुर, पोखरिया सहित गांव पहुंच लोगों से मिलते हुए अपने पक्ष में मत की अपील की। मौके पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पूर्व केंद्र मंत्री तारिक अनवर का स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में प्रखंड के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर लोगों से मिलकर इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने की बात कही गई। मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि इंडिया गठबंधन का निर्णय सर्वोपरी है। जहां भी गठबंधन के साथी मैदान में हैं उन्हें मदद करें। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद चौधरी, मो हन्नान, मो बारिक, मो बसीरउद्दीन सहित दर्जनों समर्थक आदि मौजूद रहे।

Previous post थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Next post एनडीए के जद यू प्रत्याशी दुलाल चंद्र के लिए जनसमर्थन जुटाने मनिहारी पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial