November 14, 2026

रामलला का निकाला गया भव्य शोभा यात्रा , विशाल गदा के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण किया

Read Time:2 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रामनवमी के अवसर पर मनिहारी नगर क्षेत्र में राम जानकी एवं हनुमान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना रहा हनुमान का भव्य गदा जो 35 फीट लंबा और 15 फीट गोलाई में था। मौक़े पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने झांकी के साथ भव्य जुलूस ढोल और नगाड़ों के साथ नाचते गाते एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भ्रमण किए। हजारों की संख्या में शामिल भक्तों का शोभा यात्रा पुरानी शिव मंदिर से निकलकर बाजार चौंक, हटिया ,टाली पाड़ा, क्रांति चौक, रेलवे गुमटी होते हुए अंबेडकर चौक एवं रेलवे कॉलोनी बजरंगबली मन्दिर से पुनः वापसी के क्रम में शोभा यात्रा गंगा तट पहुंची । जहां गंगा तट परिसर में सभी प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया।मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ एवं एसडीपीओ मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सीओ सुश्री निहारिका, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मण्डल, थाना अध्यक्ष पंकज आनन्द, सहायक थाना अध्यक्ष राज कुमार , एस आई गौतम कुमार सहीत दर्जनों पूलिस पदाधिकारी सशस्त्र बाल के साथ विधी व्यवस्था एवं सुरक्षा में लगे रहे ।इस अवसर पर मुख्य पार्षद राजेश कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, प्रमोद झा,ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, आदित्य गुप्ता, श्रवण कुमार, बजरांग दल के रणजीत ठाकुर, अंशु आचार्य, अंशु कुमार , प्रिंस, नवीन , शेखर ,झा, नीरज मिश्रा, कुणाल, अप्पू चौधरी,गोलू, गौरव झा ,पवन ,गौरव,गोला सिंह, मुकेश यादव, पंकज यादव, आशुतोष पोद्दार सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहें।

Previous post डीजे बजाने वाले पर कानूनी कार्रवाई होगी: थानाध्यक्ष
Next post पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial